टोक्यो, 30 मई (आईएएनएस)। जापान में मंगलवार को किंडरगार्टन की एक बस फुटपाथ से टकरा गई जिसमें छह बच्चों सहित आठ लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह घटना ओसाका प्रांत के याओ में सुबह लगभग आठ बजे हुई।
घायलों में नर्सरी की शिक्षिका और बस चालक भी है।
पुलिस के मुताबिक, सभी को हल्की चोटें आई हैं।
हालांकि, अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
dharmpath.com dharmpath