पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की आशंका

कोलकाता, 30 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में चक्रवात मोरा की वजह से अगले 24 घंटों में तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, तूफान लगभग 500 किलोमीटर की रफ्तार से दक्षिणपूर्वी तट पर है और यह मंगलवार दोपहर तक बांग्लादेश में दस्तक दे सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, “उत्तरी 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और नदिया सहित पश्चिम बंगला के कई तटीय जिलों में भारी बारिश की संभावना है। हालांकि, इसका चिरस्थाई प्रभाव नहीं पड़ेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493