मॉस्को, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस के स्तावरोपोल क्षेत्र में सोमवार को एक पुलिस थाने पर हमले की कोशिश करने वाले दो आतंकवादी मारे गए।
समाचार एजेंसी ‘तास’ ने रूस के गृह मंत्रालय के हवाले से कहा, “आज (सोमवार) नोवोसेलित्स्की पुलिस थाने पर हमले की कोशिश करने वाले दो आतंकवादी मारे गए।”
मंत्रालय की ओर से कहा गया कि इस हमले में कोई नागरिक या पुलिस अधिकारी हताहत या घायल नहीं हुआ है।
मंत्रालय के अनुसार, एक आतंकवादी को पुलिस थाने के जांच नाके पर मार गिराया गया, जबकि दूसरे ने स्वयं को बम से उड़ा लिया।
dharmpath.com dharmpath