अफगानिस्तान : हवाई हमले में 27 आतंकी मारे गए

काबुल, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कुंदुज और नांगरहार प्रांत में बीते दो दिनों में हुए हवाई हमले में कम से कम 27 आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी सोमवार को आधिकारिक सूत्रों से मिली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि कुंदुज प्रांत में सोमवार को तालिबान के अड्डों पर लगातार हुए हवाई हमले में कम से कम 16 आतंकवादी मारे गए।

अधिकारी ने कहा कि नांगरहार प्रांत के अचिन जिले में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के समर्थकों के खिलाफ भी हवाई हमले हुए जिसमें 11 आतंकवादी मारे गए।

अधिकारी ने बताया कि नाटो के सैनिकों के समर्थन से सुरक्षा बलों ने कुंदुज में सोमवार को ग्रुप कमांडर मुल्ला दाद गुल समेत 10 तालिबानियों को भी पकड़ लिया।

तालिबान की ओर से इस बारे में अभी तक कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की गई है।

उत्तरी कुंदुज प्रांत के दश्त-ए-अरची और उसके पड़ोस के चरदारा और इमाम साहिब जिले तालिबान के गढ़ माने जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493