तेहरान, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान ने रूस से एस-300 प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की पहली खेप प्राप्त होने की सोमवार को पुष्टि की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुसैन जाबिर अंसारी ने कहा, “हम पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि कई बार आपूर्ति के समय में बदलाव के बावजूद यह सौदा पूरा होने ओर अग्रसर है और आज (सोमवार) रूस से इन उपकरणों की पहली खेप ईरान पहुंच चुकी है और अन्य हिस्से जल्द ही आ जाएंगे।”
उन्होंने कहा कि रूस की उन्नत रक्षा प्रक्षेपास्त्र प्रणाली का पहला भाग कैस्पिय सागर के जरिए ईरान पहुंच गया है।
dharmpath.com dharmpath