ऐश्वर्य का प्रेम नि:स्वार्थ : अभिषेक

मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता अभिषेक बच्चन को अपनी अभिनेत्री पत्नी ऐश्वर्य राय बच्चन की एक बात बेहद पसंद है और वह है उनका नि:स्वार्थ प्रेम।

ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ सवाल-जवाब के सत्र के दौरान एक प्रशंसक ने अभिषेक से पूछा कि उन्हें ऐश्वर्य में सबसे अच्छी बात क्या लगती है? इस पर उन्होंने कहा, “वह नि:स्वार्थ प्यार करती हैं।”

अभिषेक और ऐश्वर्य की शादी 2007 में हुई थी। उनकी बेटी आराध्या का जन्म नवम्बर 2011 में हुआ।

एक अन्य प्रशंसक ने जब पूछा कि वह दक्षिण भारतीय फिल्म जगत में करियर की शुरुआत करना चाहेंगे? अभिषेक ने कहा, “मैं जरूर करना चाहूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493