रूस : मेट्रो ट्रेन में विस्फोट, 10 की मौत

मास्को, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस के शहर सेंट पीटर्सबर्ग में सोमवार को एक मेट्रो ट्रेन में दो शक्तिशाली बम विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।

‘आरटी ऑनलाइन’ ने ट्रांजिट सिस्टम मैनेजमेंट के हवाले से बताया कि सेनाया स्क्वायर स्टेशन पर विस्फोट के बाद यात्रियों को निकाला गया। समाचार एजेंसी तास ने आपातकालीन सेवाओं के हवाले से कहा कि दस लोग मारे गए हैं।

विस्फोट से ट्रेन कोच के दरवाजे के परखचे उड़ गए।

रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां घटना के कारणों की जांच कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493