वाशिंगटन, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका स्थित एक फाउंडेशन ने भारत के केरल राज्य में ‘आजीविका एवं धनोपार्जन’ कार्यक्रम शुरू किया है।

न्यूज पोर्टल, अमेरिकन बाजार ने रविवार को कहा कि जावेद के. हसन फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में स्थानीय हितधारकों को भी शामिल किया गया है। यह कार्यक्रम प्रारंभ में एर्नाकुलम जिले में दो उपनगरों के दो गांवों -कुट्टमसेरी और चेंगामानाडु- में शुरू किया गया है।

न्यूज पोर्टल, अमेरिकन बाजार ने रविवार को कहा कि जावेद के. हसन फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में स्थानीय हितधारकों को भी शामिल किया गया है। यह कार्यक्रम प्रारंभ में एर्नाकुलम जिले में दो उपनगरों के दो गांवों -कुट्टमसेरी और चेंगामानाडु- में शुरू किया गया है।

कोच्चि शहर से मुश्किल से 20 मील (32 किलोमीटर) दूर कुट्टमसेरी में फाउंडेशन धान की खेती करने वाले किसानों की मदद करने के लिए स्थानीय समूह के साथ काम कर रहा है।

फाउंडेशन के अध्यक्ष मुस्तफा मुराद ने अमेरिकन बाजार को बताया कि कुट्टमसेरी में फाउंडेशन खेती के लिए बीज खरीदने के लिए धन भी मुहैया करा रहा है।

फाउंडेशन के कोष का इस्तेमाल खेत तैयार करने, बुआई, श्रमिकों को पारिश्रमिक का भुगतान करने और फसल तैयार होने और कटाई होने पर बाजार में बेचने के लिए पहुंचाने के संबंध में सहायता प्रदान करने के लिए किया जाएगा।

चेंगमानाडु में फाउंडेशन ने कागज के थैले बनाने के लिए एक स्थानीय विनिर्माण इकाई की स्थापना की है।

मुराद ने कहा कि इसका मकसद प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल में कमी लाने के साथ ही स्थानीय महिलाओं को आजीविका प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

अमेरिकी राज्य वर्जीनिया के मैकलीन में स्थित फाउंडेशन को भारतीय अमेरिकी उद्यमी और प्रौद्योगिकी के अगुआ जावेद के. हसन ने शुरू किया था।

हसन ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के जरिए पिछड़े समुदायों की मदद करना और उन्हें आय अर्जित करने का अवसर प्रदान कर मुख्यधारा से जोड़ने पर ध्यान दिया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493