लंदन, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। आर्सेनल ने रविवार को एमिरेट्स स्टेडियम में खेले गए इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) मुकाबले में मैनचेस्टर सिटी को 2-2 से बराबरी पर रोक लिया।
सिटी के लिए मैच का पहला गोल लेरॉय सेन ने पहला हाफ में किया। 40वें मिनट की समाप्ति तक गनर्स के लिए थियो वॉल्काट ने गोल करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया।
इसके दो मिनट बाद ही सर्गियो एग्वेरो ने गोल करते हुए सिटी को एक बार फिर 2-1 से आगे कर दिया लेकिन आठ मिनट बाद श्कोड्रान मुस्ताफी ने मैच का चौथा गोल करते हुए आर्सेनल को बराबरी पर ला दिया।
यह ईपीएल में आर्सेनल का लगातार तीसरा मैच रहा, जहां उसे जीत नहीं मिली। आर्सेनल के 51 अंक हैं और वह तालिका में छठे स्थान पर है।
दूसरी ओर, सिटी के खाते में 58 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर है। चेल्सी 69 अंकों के साथ तालिका में पहले स्थान पर है।
dharmpath.com dharmpath