छग : आदिवासी संस्कृति से परिचित कराएगा ‘ट्राइबल सर्किट’

पर्यटन मंडल के अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विशेष पहल पर पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सौ करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसके लिए प्रथम चरण में राज्य पर्यटन मंडल को बीस करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। इस राशि से ट्राइबल टूरिज्म सर्किट के कार्य प्रारंभ किए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को आदिवासी संस्कृति का परिचय कराने के लिए विकास कार्य किया जा रहा है। भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत ‘ट्राइबल टूरिज्म सर्किट’ को विकसित करने के लिए जशपुर, कुनकुरी, मैनपाट, अंबिकापुर, महेशपुर, रतनपुर, कुरदर, सरोदा दादर, गंगरेल, कोंडागांव, नाथिया-नवगांव, जगदलपुर, चित्रकूट एवं तीरथगढ़ के पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है।

इसी प्रकार पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा रामायण सर्किट के तहत राज्य के शिवरीनारायण, राजिम एवं सिहावा (सप्त ऋषि आश्रम) को दंडकारण्य सर्किट के रूप में विकसित करने के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493