मॉस्को, 6 मई (आईएएनएस)। रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नावाल्नी को रविवार को पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया।
उन्हें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ प्रदर्शनों का आयोजन करने के आरोप में कई घंटों तक हिरासत में रखा गया था।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, नावाल्नी ने अपने ट्विटर अकाउंड पर पोस्ट किया कि उन्हें ट्रायल से पहले रिहा कर दिया गया और उन्होंने आधीरात के बाद पुलिस मुख्यालय छोड़ दिया।
नावाल्नी को शनिवार को मध्य रूस से गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ प्रदर्शनों में शामिल हुए थे।
इस रैली में हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। नावाल्नी ने ही मॉस्कों और सेंट पीर्ट्सबर्ग में रैली का आह्वान किया था।
इन प्रदर्शनों के दौरान देशभर से 1,200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
dharmpath.com dharmpath