संतुलित आहार से बेहतर कोई औषधि नहीं : नमामि

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। शारीरिक सौष्ठव बनाए रखने के लिए खान-पान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है क्योंकि चेहरे की खूबसूरती भी सौंदर्य प्रसाधन से नहीं बल्कि उत्तम व संतुलित आहार से दमकती है। यह कहना है युवा न्यूट्रीशनिस्ट व डायटीशियन नमामि अग्रवाल का।

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। शारीरिक सौष्ठव बनाए रखने के लिए खान-पान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है क्योंकि चेहरे की खूबसूरती भी सौंदर्य प्रसाधन से नहीं बल्कि उत्तम व संतुलित आहार से दमकती है। यह कहना है युवा न्यूट्रीशनिस्ट व डायटीशियन नमामि अग्रवाल का।

नमामि ने कहा कि संतुलित आहार से बेहतर कोई औषधि नहीं है। उन्होंने कहा, “हमें औषधि की जरूरत तभी होती है जब हम शरीर को जरूरी पोषक तत्व की आपूर्ति नहीं कर पाते हैं या फिर जरूरत से ज्यादा कोई तत्व हमारे शरीर में हो जाता है जो नुकसानदेह बन जाता है।”

नमामि ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, “भोजन से ही हमारे शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है। शरीर की प्रतिरोधी क्षमता मजबूत हो तो रोगों का खतरा कम रहता है।”

उन्होंने कहा कि देर तक भूखे रहना और एक ही बार में बहुत ज्यादा खा लेना शरीर के लिए नुकसानदेह है। उन्होंने कहा, “हमें थोड़ा-थोड़ा करके कई बार खाना चाहिए ताकि पेट खाली न रहे। पेट खाली रहने से गैस बनती है। वहीं, एक बार बहुत खा लेने से भी पाचन ढंग से नहीं हो पाता है।”

नमामि ने कहा कि तेल खाने को लेकर आजकल लोग परहेज करते हैं मगर तेल खाना जरूरी है क्योंकि तेल में जो पोषक तत्व है वह दूरसे खाद्य पदार्थ से नहीं मिल सकता है। उन्होंने कहा, “खाद्य तेल बदल-बदल कर खाना चाहिए क्योंकि हर तेल में एक जैसे तत्व नहीं होते हैं। कई प्रकार के खाद्य तेल खाने से कई प्रकार के वसा तत्व की आपूर्ति होती है। नारियल तेल स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा है।”

नमामि ने कहा कि सेहत की तंदुरुस्ती के लिए रेडीमेड भोजन से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जंक फूड स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदेह है। खासतौर से बच्चों को जंक फूड खाने की आदत नहीं डालनी चाहिए। उन्होंने ताजा फल, सब्जियां और मोटे अनाज को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया।

नमामि आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क, भारत के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर, विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर की फिटनेस ट्रेनर रह चुकी हैं। वह नमामि लाइफ की संस्थापक हैं। नमामि अग्रवाल ने पुणे के एसएनडीटी कॉलेज से न्यूट्रीशन एंड डायटेटिक्स में विशेषज्ञता हासिल की है।

नमामि ने बहुत कम समय में कई उपलिब्धयां व पुरस्कार हासिल किए हैं। वह सबसे होनहार डायटीशियन व न्यूट्रशनिस्ट अवार्ड, वर्ल्ड हेल्थ एंड वेलनेस कांग्रेस अवार्ड-2017 से नवाजी जा चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493