रूहानी ने इमरान खान को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी

तेहरान, 19 अगस्त (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने शनिवार को पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान को बधाई दी।

रूहानी ने अपने संदेश में कहा कि ईरान, पाकिस्तान के साथ सहयोग बढ़ाने को लेकर तैयार है और उसे उम्मीद है कि दोनों देशों के संबंध इमरान खान के कार्यकाल में सुधरेंगे।

पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने शनिवार को पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493