ुपाकिस्तान : राष्ट्रपति पद के लिए आरिफ अल्वी पीटीआई के उम्मीदवार

इस्लामाबाद, 19 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को ऐलान किया कि उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने देश के अगले राष्ट्रपति पद के लिए आरिफ अल्वी को उम्मीदवार बनाया है।

पाकिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव चार सितंबर को होंगे, जिसमें मौजूदा राष्ट्रपति ममनून हुसैन के उत्तराधिकारी का चुनाव होगा।

देश के राष्ट्रपति का चुनाव नेशनल असेंबली, सीनेट और चार प्रांतीय असेंबलियां करती हैं।

आरिफ अल्वी एक वरिष्ठ नेता और मौजूदा समय में नेशनल असेंबली के सदस्य हैं। उन्हें इमरान खान का विश्वासपात्र माना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493