फिजी में भूकंप के झटके

सुवा, 19 अगस्त (आईएएनएस)। फिजी में रविवार को रिक्टर पैमाने पर 8.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 560 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया।

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने उपलब्ध आंकड़ों के हवाले से सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है और इससे हवाई में भी कोई खतरा नहीं है।

भूकंप से किसी तरह की जान एवं माल की हानि की खबर नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493