ग्लासगो, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। स्कॉटलैंड प्रीमियर लीग टीम रेंजर्स ने अपने अंतरिम कोच के रूप में ग्रेमे मर्टी को नियुक्त किया है।
मर्टी 2017-18 सीजन के अंत तक रेंजर्स टीम के अंतरिम कोच रहेंगे।
मर्टी को दूसरी बार रेंजर्स का अंतरिम कोच बनाया गया है। प्रेडो काइन्हा को हटाए जाने के बाद वह इस पद पर नियुक्त हुए।
क्लब ने एक बयान में कहा, “क्लब के निदेशकों का मानना है कि मर्टी ने साबित किया है कि वह इस काम को संभालने के लिए काबिल हैं और इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि खिलाड़ी उनके नेतृत्व में सकारात्मक परिणाम देंगे।”
बयान में कहा गया, “इस सीजन में इतने सारे उतार-चढ़ाव के बीच यह फैसला हल्के में नहीं लिया गया है। वह ध्यानपूर्वक अपने लक्ष्यों की ओर काम करेंगे।”
इस बीच, मर्टी ने अंडर-18 टीम के कोच के रूप में काम किया है। उनका कहना है कि वह इस नई जिम्मेदारी को पाकर खुश हैं।
dharmpath.com dharmpath