रेकी फूड सकारात्मक जीवन में मददगार : विनय गर्ग

नई दिल्ली, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। रेकी फूड विशेषज्ञ विनय गर्ग का कहना है कि यह थैरेपी लोगों को सकारात्मक जीवन जीने में मददगार साबित हो सकती है।

नई दिल्ली, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। रेकी फूड विशेषज्ञ विनय गर्ग का कहना है कि यह थैरेपी लोगों को सकारात्मक जीवन जीने में मददगार साबित हो सकती है।

इस थैरेपी को देश में लाने और व्यापक विज्ञान क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल करने के लिए पिछले शनिवार को गर्ग को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार परिषद की ओर से इंदिरा गांधी सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

गर्ग ने कहा कि एनवायरनमेंटल रेकी फूड उत्पाद से लोगों को सकारात्मक जीवन से कार्यनिष्पादन करने में मदद मिलती है।

उन्होंने कहा, “रेकी फूड से शरीर की आवश्यक शक्ति में वृद्धि होती है, जिसके परिणामस्वरूप सामाजिक मनुष्य-प्राणी की सकारात्मक मानसिक भावना, युवापन, जोश व स्वास्थ्य का विकास होता है।”

गर्ग ने कहा, “वैकल्पिक विज्ञान के स्वास्थ्य व नवप्रवर्तन क्षेत्र में व्यापक अनुसंधान का ही परिणाम रेकी फूड है। यहां संगीत व क्वार्टज क्रिस्टल्स से व्यक्ति में आत्म चिकित्सा व संतुलन व तंदुरुस्ती के लिए सात चक्रों से तारतम्य बिठाया जाता है।”

गौरतलब है कि नीलवाउ कॉरपोशन प्रा. लि. के निदेशक गर्ग ने भारत में रेकी फूड अवधारणा से लोगों की पहचान कराई है। वह स्वयं रेकी प्रैक्टिशनर है। प्रतिस्पर्धी कार्य माहौल, नौकरी का दबाव, महत्वाकांक्षी लक्ष्य व सतत संघर्ष के तनाव से लड़ने के उन्होंने ‘एनवायरनमेंटल एनर्जी फूड’ पेश किया है, जो लोगों के जीवन में संतुलन बनाए रखने में मददगार है।

विनय गर्ग को हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार परिषद की ओर से इंदिरा गांधी सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493