रेखा, सिमी मेरे फैशन आदर्श : ईशा गुप्ता

मुंबई, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री ईशा गुप्ता बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा और सिमी ्रग्रेवाल को अपना फैशन आदर्श मानती हैं।

ईशा ने कहा, “मैं किसी का अनुसरण करना नहीं चाहती। फैशन की दुनिया में मेरे पसंदीदा ऑड्रे हेपबर्न, मर्लिन मुनरो हैं। बॉलीवुड में रेखा जी और सिमी ग्रेवाल मेरे आदर्श हैं।”

ईशा देओल को ‘राज 3’ में अभिनेता इमरान हाशमी के साथ नए रोमांटिक गीत ‘मैं रहूं या ना रहूं’ में देखा गया था, जिसे यूट्यूब पर 1.1 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।

संगीत वीडियो के बारे में ईशा ने कहा, “इसे बड़ी प्रतिक्रिया मिली। मैं टी-सीरीज की आभारी हूं क्योंकि उन्होंने इस वीडियो में काम करने का मौका दिया। अमाल मलिक का संगीत और अरमान के सुरों ने जादू किया है। यह ऐसा गीत है जिसे लोग 10 साल बाद भी सुनेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493