रेचल की नजर में रिश्ते बेहद पेचीदा

लॉस एंजेलिस, 15 जून (आईएएनएस)। कनाडाई अभिनेत्री रेचल मैकएडम्स कहती हैं कि आज के दौर में रिश्ते ज्यादा ‘पेचीदा’ हो गए हैं, क्योंकि लोगों को अच्छी तरह मालूम हैं कि वे क्या चाहते और उम्मीद करते हैं।

वेबसाइट ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 36 वर्षीया रचेल का नाम रेयान गोसलिंग, जोश लुकास और माइकल शीन जैसे अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है। उन्हें लगता है कि रिश्तों में लोग बहुत सी अपेक्षाएं रखते हैं।

रेचल ने कहा, “मेरे ख्याल से हर कोई ज्यादा अपेक्षाएं रखता है। हमारे समाज में महिलाएं स्वतंत्र और अपनी भूमिका को लेकर फिक्रमंद हैं। रिश्ते ज्यादा पेचीदा हैं, क्योंकि हमें मालूम है कि हम उनसे क्या चाहते हैं।”

रेचल अपने पैतृक स्थान टोरंटो (कनाडा) में रहती हैं। उन्होंने माना कि फिल्मोद्योग की शरणस्थली होने के बावजूद वह कभी लॉस एंजेलिस में नहीं बस सकतीं, क्योंकि यह शहर उन्हें बेहद ‘तन्हा’ लगता है।

उन्होंने कहा, “मैं कभी एल.ए. में नहीं रह सकती। मुझे यह जगह तन्हा लगती है..टोरंटो में, मैं काम के दबाव को भुला सकती हूं और बेफिक्र रह सकती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493