रेडियो फ्रीक्वेंसी का अधिकतम दोहन हो : प्रसाद

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि कॉल ड्रॉप की समस्या समाप्त करने के लिए दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों को अपने नेटवर्क के रेडियो फ्रीक्वेंसी का अधिकतम दोहन करना चाहिए और नियमित अंतराल पर जांच को अंजाम देना चाहिए।

उन्होंने कहा, “हमें कॉल ड्रॉप के मुद्दे को गंभीरता से लेना होगा। एक मंत्री के रूप में मैं देश के ग्राहकों के प्रति जवाबदेह हूं। कंपनियों को अपने नेटवर्क के रेडियो फ्रीक्वेंसी का अधिकतम दोहन करने और उसके बाद नियमित अंतराल पर इसकी जांच करने के लिए कहा जाएगा।”

प्रसाद ने साथ ही कहा कि सभी महानगरों और राज्यों की राजधानियों में दूरसंचार विभाग टीईआरएम प्रकोष्ठ के माध्यम से स्थिति की गंभीरता का आंकलन करने के लिए सेवाओं की गुणवत्ता की जांच कराएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493