चेन्न्ई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। फ्रांस की ऑटोमोबाइल कंपनी रेनॉ की भारतीय सहायक कंपनी रेनॉ इंडिया ने बुधवार को कहा कि फ्यूल सिस्टम में खराबी की वजह से 18 मई तक निर्मित क्वीड के 800 सीसी मॉडल की कई कारों को कंपनी वापस मंगा रही है।
कंपनी ने कहा है कि वापस मंगाई गई कारों में वह एक फ्यूल हॉस क्लिप लगाएगी। साथ ही वह पूरे फ्यूल सिस्टम की जांच करेगी, ताकि ईंधन की आपूर्ति लगातार जारी रहे।
रेनॉ इंडिया ने वापस मंगाई जाने वाली कारों की संख्या नहीं बताई है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक इसकी संख्या 5,0000 के आसपास हो सकती है।
dharmpath.com dharmpath