रेप पीड़िता को ट्रेन में तेजाब पिलाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

यूपी के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), कानून व्यवस्था दलजीत चौधरी, ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) लखनऊ जोन को पूरे प्रकरण की जांच किये जाने के निर्देश दिये हैं।

गुरुवार सुबह ऊॅचाहार रेलवे स्टेशन से गंगा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार होरक लखनऊ आ रही सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता सीमा (बदला हुआ नाम) को मोहनलालगंज रेलवे स्टेशन के पास आरोपी गुड्डे और भांेदू ने जबरन तेजाब पिला कर जान से मारने का प्रयास किया गया। पीड़िता चारबाग रेलवे स्टेशन पर गंभीर हालत में लड़खड़ाते हुए मिली थी। उसे दबंगों ने चलती ट्रेन में तेजाब पिला दिया था और जान लेने की धमकी देकर फरार हो गये थे।

बेसुध हालत में जब वह जीआरपी थाने की तरफ जा रही थी। तभी रास्ते में एक महिला दरोगा की नजर उस पर पड़ी तो वह थाने में जानकारी देने के बाद सीधे उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर पंहुची जहां पर उसका उपचार शुरू हुआ। शुक्रवार को पिड़िता से मिलने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ट्रामा सेंटर पहुंचे और पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए थे। जिस पर डीजीपी जावीद अहमद ने भी इस घटना को गम्भीरता से लेते हुए सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये हैं।

निर्देशों पर हरकत में आई पुलिस ने थाना जीआरपी चारबाग पर महिला के पति की ओर से दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की। एक्शन में आई थाना जीआरपी चारबाग पुलिस ने शुक्रवार को दी दोनों आरापियों भोंदू सिंह और गुड्डू पुत्र गण त्रिभुवन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस पूरे मामले में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून व्यवस्था दलजीत चैधरी ने आईजी जोन लखनऊ जोन को पूरे प्रकरण की जांच किये जाने के निर्देश दिये हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493