रेलगाड़ी की चपेट में आकर 2 भाइयों की मौत

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र बेहटा गोकुल के बलेहरा निवासी प्रेमपाल (22) पुत्र छोटेलाल अपने मामा सतीश निवासी पिपरिया नेवादा थाना बेहटा गोकुल के घर शनिवार को आया था। घर आने के बाद वह अपने ममेरे भाई प्रवीण कुमार (13) पुत्र रतीराम को साथ लेकर खेतों की तरफ चला गया।

पुलिस ने कहा कि उसके मामा व अन्य परिवारीजन खेतों पर काम कर रहे थे, और वह उनसे मिलने जा रहा था। दोनों भाई रेलवे लाइन के किनारे जा रहे थे, इसी बीच रेलगाड़ी की चपेट में आ गए, और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493