कोलकाता, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पूरब बर्दवान जिले में एक चलती रेलगाड़ी के साथ सेल्फी ले रहा 15 वर्षीय लड़का दूसरी रेलगाड़ी की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि विश्वजीत तुरी नामक लड़का नोआदार ढाल स्टेशन के पास शुक्रवार सेल्फी क्लिक कर रहा था, तभी वह रेलगाड़ी के नीचे आ गया। उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
dharmpath.com dharmpath