इलाहाबाद, 13 जून (आईएएनएस/आईपीएन)। इलाहाबाद में चल रही भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में हिस्सा लेने आए पार्टी के कई नेताओं ने सोमवार को गंगा व यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर स्नान किया। इन सभी ने संगम स्थल पर ही पूजन किया और लेटे हनुमान जी के दर्शन किए।

स्नान करने वालो में रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पार्सेकर व गुजरात के शिक्षा मंत्री नितिन पटेल, राजीव प्रताप रूडी, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी मुख्य रूप से शामिल हुए हैं।
वहीं गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल कल संगम गईं। इसके बाद वह बंधवा स्थित हनुमान मंदिर गईं और वहां लेटे हनुमान जी का दर्शन किया। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व सांसद चेतन चैहान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के परिवार के सदस्यों ने भी संगम के दर्शन किए। सभी बड़े हनुमान मंदिर में भी दर्शन के लिए गए।
dharmpath.com dharmpath