रेलवे ने वेंडरों के लिए शुरू किया बिल ट्रैकिंग सिस्टम

नई दिल्ली, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। पारदर्शिता और कार्य दक्षता को बढ़ावा देने के प्रयास में रेलवे ने बुधवार को कहा कि इसने अपने वेंडरों के लिए बिल ट्रैकिंग सिस्टम शुरू किया है।

रेल मंत्रालय की ओर से एक बयान में कहा किया कि भारतीय रेल में वस्तु एवं सेवा क्षेत्र के वेंडरों या ठेकेदरों के लिए बिल की स्थिति का पता लगाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक रेलमंत्री पीयूष गोयल द्वारा सिस्टम में पारदर्शिता व कार्य क्षमता को बढ़ावा दने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ाकर डिजिटल व्यवस्था को तवज्जो देने की दिशा में यह पहला कदम है।

नये एप्लीकेशन को इंडियन रेलवेज ई-प्रोक्योमेंट सिस्टम (आईआरईपीएस) नाम दिया गया है जिसे सीआर आईएस ने विकसित किया है।

बिल जमा करने के लिए वेंडर या ठेकेदार को ऑनलाइन आईआरईपीएस पर रजिस्टर करना होगा।

एक अधिकारी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन करने पर वेंडर विभिन्न स्तरों पर बिल की प्रोसेसिंग के जरिए अपने बिल की स्थिति तारीख के साथ देख पाएंगे। उनके अनुसार जिस चरण में बिल पड़ा होगा और जहां से पास किया गया होगा, सब पूरे विवरण के साथ वहां देखा जा सकता है।

वेंडर एप्लीकेशन का उपयोग करके बिल जमा करने के समय के बारे में भी विस्तार से देख पाएगा।

बिल की कमियों, जिन्हें दूर करने की जरूरत है, को भी वेंडर या ठेकेदार देख सकते हैं। बिल की तारीख संबद्ध साइट पर दी गई है।

बयान में यह बात भी दोहरायी गई कि बिलों का समाधान इसके प्राप्त होने के 30 दिनों के भीतर किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493