रेलवे 1 अप्रैल से 2 समर स्पेशल ट्रेन 13 फेरों में चलाएगा

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) संजय यादव ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्रीष्मकाल में लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन 13 फेरों में किए जाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि इस निर्णय के तहत 01117 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार 04, 11, 18, 25 अप्रैल, 02, 09, 16, 23, 30 मई, 06, 13, 20 एवं 27 जून को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 07.50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 16.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में 01118 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार 6, 13, 20, 27 अप्रैल, 04, 11, 18, 25 मई, 01, 08, 15, 22 एवं 29 जून को गोरखपुर से पांच बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस 16.55 बजे पहुंचेगी।

इस विशेष गाड़ी की संरचना में साधारण चेयरकार के 10, साधारण श्रेणी के आठ तथा एस.एल.आर. के दो कोचों सहित कुल 20 कोच लगेंगे।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 01115 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार 01, 08, 15, 22, 29 अप्रैल, 06, 13, 20, 27 मई, 03, 10, 17, एवं 24 जून को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 00.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 10.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

वहीं वापसी में 01116 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार 02, 09, 16, 23, 30 अप्रैल, 07, 14, 21, 28 मई, 04, 11, 18 एवं 25 जून को गोरखपुर से 14.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी स्टेशनों पर रुकती हुई तीसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस 00.20 बजे पहुंचेगी।

इस विशेष गाड़ी की संरचना में शयनयान श्रेणी के छह, साधारण श्रेणी के पांच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक तथा एसएलआर के दो कोंचों सहित कुल 18 कोच लगेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493