नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। रेलवे ने 1,253 स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए उनकी पहचान की है। इनमें से 1,022 रेलवे स्टेशनों को अबतक अद्यतन कर दिया गया है।
रेल राज्य मंत्री राजन गोहैन ने बुधवार को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि बचे हुए स्टेशनों का आधुनिकीकरण 2017-2018 के दौरान करने की योजना है।
गोहैन ने कहा कि आधुनिकीकरण और रेलवे स्टेशनों का सुधार सतत और निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और इस समय स्टेशनों का सुधार ‘आदर्श स्टेशन योजना’ के तहत किया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath