नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस) रेलवे के फ्रेट कॉरिडोर के विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए गुरुवार को रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने घोषणा की कि दिल्ली-चेन्नई, खड़गपुर-मुंबई और खड़गपुर-विजयवाड़ा रेल फ्रेट कॉरिडोर का विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
प्रभु ने संसद में वित्तवर्ष 2016-17 का रेल बजट पेश करते हुए कहा कि रेलवे ने दिल्ल-चेन्नई, खड़गपुर-मुंबई (पुरब से पश्चिम) और पूर्वी तट पर खड़गपुर-विजवाड़ा फ्रेट कॉरिडोर को विकसित करने का प्रस्ताव रखा है।
उन्होंने कहा कि इन तीनों परियोजनाओं को उच्च प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा। इन परियोजनाओं को सरकारी-निजी साझेदारी (पीपीपी) के तहत निधिबद्ध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के सिविल इंजीनियरिंग से संबंधित ठेके वित्तवर्ष की समाप्ति से पहले जारी कर दिए जाएंगे।
प्रभु ने कहा कि जब से उन्होंने पद ग्रहण किया है, तब से वह 24000 हजार करोड़ के ठेके जारी कर चुके हैं, जबकि पिछले छह वर्षो में कुल 13000 हजार करोड़ रुपये के ही ठेके जारी किए गए थे।
उन्होंने कहा कि चूंकि रेलवे माल ढुलाई से राजस्व और माल ढुलाई का कारोबार बढ़ाना चाहता है, इसलिए जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा समर्पित फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण किया जाए।
dharmpath.com dharmpath