रेल टिकट बुकिंग में प्रतिस्पर्धी बन उभरा पेटीएम

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। पेटीएम का ऑनलाइन रेल बुकिंग मंच अपनी शुरुआत के कुछ महीनों के भीतर ही भारत में किसी भी अन्य निजी ऑनलाइन प्रतिस्पर्धी कंपनी की तुलना में अधिक टिकट बुक कर रहा है।

ये सभी टिकट बुकिंग आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन) की आधिकारिक वेबसाइट की ओर से की जा रही हैं।

कंपनी ने पेटीएम पर हवाई, सड़क और रेल बुकिंग समाधान की पूरी श्रंखला को पूरा करने के लिए पिछले साल सितंबर में आईआरसीटीसी के साथ साझेदारी में ऑनलाइन रेल टिकट बुकिंग का शुभारंभ किया। प्रतिदिन 30 लाख से अधिक भारतीयों को यात्रा करने के लिए भारतीय रेल का उपयोग करते हुए देख यह कदम भारत के सभी भौगोलिक क्षेत्रों में कैशलेस लेनदेन को जीवन का तरीका बनाने में एक प्रमुख भूमिका निभाएगा।

पेटीएम के उपाध्यक्ष अभिषेक राजन ने कहा, “हम ऑनलाइन रेल टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी के साथ भागीदारी करने के लिए उत्साही हैं और भारत के एकल सबसे बड़े यात्रियों के समूह को पेटीएम का भरोसेमंद अनुभव देना चाहते हैं। पेटीएम एप्लिकेशन पर रेल टिकट बुकिंग के लिए प्राप्त प्रतिक्रिया से हम प्रोत्साहित है। हमारी कंपनी का लक्ष्य ऑनलाइन रेल टिकट बुकिंग में देश के सबसे बड़ी निजी कंपनी के रूप में उभरना है।”

यात्रा के कारोबार में प्रवेश करने वाला पेटीएम सबसे पहला ‘होरिजेंटल ई-कॉमर्स’ प्रमुख है। कंपनी ने इस क्रम में बाजार के संचालन आधार के रूप में बेंगलुरू को चुना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493