मुंबई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर को कार्मिक वर्मा के सामाजिक जागरुकता उत्पन्न करने वाले वीडियो ‘हवा बदलो’ में देखा जाएगा।
यह वीडियो ट्रैफिक पुलिस के लिए बनाया गया है और स्वरा इस बात से बेहद खुश हैं कि किसी ने ट्रैफिक पुलिस द्वारा झेली जा रही परेशानियों से संबंधित मुद्दे को उठाया है।
आईएएनएस को दिए एक बयान में स्वरा ने कहा, “जिस प्रकार की स्थिति में ट्रैफिक पुलिस काम करती है, वह दयनीय है। मैं कह सकती हूं कि हम में से कोई भी हर दिन ऐसी स्थिति में काम नहीं कर सकता। कई सामाजिक कारणों को उजागर किया जाता है, लेकिन इस प्रकार के मुद्दों पर ध्यान देना जरूरी है।”
स्वरा ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि किसी ने ट्रैफिक पुलिस द्वारा झेली जा रही परेशानियों से संबंधित मुद्दे को उठाया है।”
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा ने कहा कि उन्होंने शूटिंग के लिए अपना मेक-अप हटाए बिना चार घंटे तक इंतजार किया, ताकि वीडियो का खर्चा अधिक न हो। अभिनेत्री का कहना है कि यह काम ट्रैफिक पुलिस के काम की तुलना में कुछ भी नहीं।
dharmpath.com dharmpath