रेल यात्रियों की जेब से पर्स निकालते 3 पकड़े

आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव उपाध्याय के निर्देशन पर उपनिरीक्षक जेपी गौतम अपने हमराह जवानों के साथ स्टेशन के प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान उन्हे प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर दो संदिग्ध युवक नजर आए, पुलिस को अपनी ओर आते देख दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे। आरपीएफ ने किसी प्रकार उन्हे पकड़ लिया और जब तलाशी ली तो उनके पास से दूसरे यात्री के पर्स निकले। पर्स में उन यात्रियों का सामान मिला है।

पकड़े गए युवकों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उनका एक साथी प्लेटफार्म नंबर एक पर सक्रिय है। आरपीएफ ने ढूढ़कर उसे भी पकड़ लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493