रेल यात्रियों ने लुटेरे को पीट-पीटकर मार डाला

कटनी, 1 मार्च (आईएएनएस)। मुजफ्फरपुर से वलसाड जाने वाली सवारी गाड़ी (संख्या 19052) में लूटपाट कर रहे लुटेरों में से एक को यात्रियों ने पीट-पीटकर मार डाला है। इस घटना में शामिल आठ यात्रियों को मध्य प्रदेश के कटनी जिले की राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने गाड़ी से उतारकर पूछताछ शुरू कर दी है।

कटनी जीआरपी पुलिस के अनुसार, “मुजफ्फरपुर से वलसाड जा रही गाड़ी में वाराणसी से मानिकपुर के बीच लुटेरों ने कुछ यात्रियों से लूटपाट की। इसका यात्रियों ने विरोध किया और एक लुटेरे को धर दबोचा। यात्रियों के रुख से घबराए अन्य लुटेरे भाग खड़े हुए।”

कटनी जीआरपी के प्रभारी जयंत मर्सकोले ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि यात्रियों ने एक लुटेरे को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। बाद में यात्रियों ने लुटेरे के शव को सतना स्टेशन पर उतार दिया। इसकी सूचना जब जीआरपी कटनी को दी गई तो गाड़ी के कटनी पहुंचने पर आठ यात्रियों को गाड़ी से उतार लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493