भोपाल, 21 जून(आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी जंक्शन के रूट रिले इंटरलॉकिंग (आऱआऱआई) सिग्नल सिंस्टम में लगी आग के कारण रेल सेवाएं अभीतक सामान्य नहीं हो पाई हैं। सोमवार को भी 68 गाड़ियां रद्द रहेंगी। रविवार को जहां 66 गाड़ियां रद्द रहीं, वहीं नौ का मार्ग परिवर्तित किया गया।
पश्चिम मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सोमवार 22 जून को 68 गाड़ियां रद्द रहेंगी। वहीं 12 गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इसी तरह 23 जून को 72 गाड़ियां रद्द रहेंगी।
रेलवे के अनुसार, इटारसी के अग्निकांड के बाद 11 गाड़ियों को दो सप्ताह के लिए रद्द करने का निर्णय लिया गया था, अब उसमें बदलाव कर दिया गया है। ये गाड़ियां अब सिर्फ 26 जून तक ही रद्द रहेंगी।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 11701 व 11702 जबलपुर-इंदौर-जबलपुर इंटरसिटी, गाड़ी संख्या 11703 व 11704 इंदौर-रीवा-इंदौर त्रि-साप्ताहिक इंटरसिटी, गाड़ी संख्या 51603 व 51604 बीना-कटनी-बीनापैसेंजर, गाड़ी संख्या 51675 व 51676 कटनी-चोपन-कटनी पैसेंजर, गाड़ी संख्या 51677 व 51678 चोपन-शाक्तिनगर-चोपन पैसेंजर, गाड़ी संख्या 51605 व 51606 कटनी-चिरमिरि-कटनी पैसेंजर, 51885 व 51886 बीना-दमोह-बीना पैसेंजर, गाड़ी संख्या 51671 व 51672 इटारसी-कटनी-इटारसी पैसेंजर, गाड़ी संख्या 51673 व 51674 इटारसी-सतना-इटारसी पैसेंजर, गाड़ी संख्या 51189 व 51190 इटारसी-इलाहाबाद-इटारसी पैसेंजर और गाड़ी संख्या 51187 व 51188 भुसावल-कटनी-भुसावल पैसेंजर आगामी 26 जून तक रद्द रहेंगी।
मालूम हो कि प्रदेश के इटारसी जंक्शन के आरआरआई में बुधवार सुबह आग लग गई थी। इससे कई घंटों के लिए रेल यातायात पूरी तरह ठप पड़ गया था। हालात अब सुधर रहे हैं, इसके बावजूद रविवार को 66 गाड़ियां रद्द रहीं। ये गाड़ियां रद्द 11 जोड़ी गाड़ियों के अतिरिक्त हैं। वहीं नौ के मार्ग बदले गए है।
dharmpath.com dharmpath