रेवाड़ी दुष्कर्म : 3 आरोपियों को 5 दिनों की पुलिस हिरासत

चंडीगढ़, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। रेवाड़ी में घटी सामूहिक दुष्कर्म की घटना के संदर्भ में गिरफ्तार तीन आरोपियों को हरियाणा की एक अदालत ने सोमवार को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। इसमें एक मुख्य आरोपी भी शामिल है। हालांकि अन्य दो मुख्य आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हो पाए हैं।

एक मुख्य आरोपी निशू और दीनदयाल व संजीव कुमार को पहले कनीना में सोमवार को एक अदालत में पेश किया गया। तीनों को 21 सितंबर को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।

हरियाणा पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने रविवार शाम निशू की गिरफ्तारी की घोषणा की थी। एसआईटी प्रमुख नाजनीन भसीन ने कहा था कि अन्य दो मुख्य आरोपियों -सैनिक पंकज और मनीष- की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं।

तीनों मुख्य आरोपियों ने मिलकर 19 वर्षीय लड़की के साथ 12 सितंबर को दुष्कर्म किया था। दीनदयाल उस ट्यूबवेल कक्ष का मालिक है, जहां महेंद्रगढ़ जिले में अपराध को अंजाम दिया गया था। जबकि संजय कुमार मेडिकल प्रैक्टिसनर है, जिसने पीड़िता का इलाज किया था। दोनों ने अपराध की जानकारी होने के बावजूद पुलिस को सूचित नहीं किया।

पुलिस ने इसके पहले फरार आरोपियों के बारे में जानकारी मुहैया कराने के लिए एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की थी। सभी आरोपी कनीना गांव के निवासी हैं।

पीड़िता और उसके परिजनों ने प्रारंभ में पुलिस पर आरोप लगाया था कि वह कार्रवाई नहीं कर रही है और मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। परिवार ने आरोप लगाया कि इस मामले में आठ-10 लोग संलिप्त हो सकते हैं। पीड़िता ने हमलावरों की पहचान कर ली है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493