रेस्तरॉ में मैकॉनगे को कतार में लगना पड़ा

न्यूयॉर्क, 20 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता अभिनेता मैथ्यू मैकॉनगे को एक लोकप्रिय सुशी रेस्तरॉ में विशेष तरजीह नहीं मिला और उन्हें डिनर के लिए कतार में लगना पड़ा।

अभिनेता और उनकी पत्नी कैमिला आल्वज ‘सुशी ऑफ गैरी ट्रिबेका’ रेस्तरॉ में गायक जॉन मेलेन्कैंप और एक अनजान महिला के साथ डिनर करने गए थे, लेकिन उनसे टेबल के लिए 45 मिनट इंतजार करने के लिए कहा गया।

एक सूत्र ने वेबसाइट ‘पेजसिक्स डॉट कॉम’ को बताया, “वे थोड़ा परेशान नजर आ रहे थे और परिचारिका के साथ बात कर अपना काम निकालने की कोशिश कर रहे थे।”

सूत्र के मुताबिक, कुछ देर चेक-इन में खड़ा रहने के बाद आखिरकर वे वहां से चले गए।

मेलेन्कैंप के प्रतिनिधि ने कहा कि वे लोग थिएटर चले गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493