मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। ‘रेस’ श्रृंखला की तीसरी फिल्म की मुंबई शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो गई है।
मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। ‘रेस’ श्रृंखला की तीसरी फिल्म की मुंबई शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो गई है।
फिल्म के निर्देशक रेमो डिसूजा ने शुक्रवार को ट्विटर पर फिल्म के मुख्य अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज की एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में सलमान की पीठ नजर आ रही है, जबकि जैकलीन का आधा चेहरा नजर आ रहा है।
डिसूजा ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “मुंबई शेड्यूल की शूटिंग पूरी..’रेस-3’।”
फिल्म ‘किक’ के बाद सलमान और जैकलीन की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर नजर आएगी।
‘रेस-3’ 15 जून को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
dharmpath.com dharmpath