रैंडल क्वार्लेस फेडरल रिजर्व के नए पर्यवेक्षक नामित

वाशिंगटन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वित्त विभाग के पूर्व प्रमुख रैंडल क्वार्लेस को फेडरल रिजर्व के निदेशक मंडल के लिए नामांकित किया है।

ट्रंप ने रैंडल को फेडरल रिजर्व के पर्यवेक्षक के तौर पर नामित किया है।

सीएनएन ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रपति के नामांकन को सीनेट की मंजूरी मिलनी आवश्यक है।

अमेरिका में 2010 के डॉड-फ्रैंक सुधार कानून के तहत गठित इस पद पर विराजमान होने वाले क्वार्लेस पहले शख्स होंगे।

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस पद के लिए कभी किसी को नामांकित नहीं किया। फेडरल रिजर्व के पूर्व गवर्नर डेनियल टारूलो फिलहाल देखरेख करने के लिए उपाध्यक्ष हैं।

ट्रंप ने डॉड-फ्रैंक नियमन को समाप्त करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है।

क्वार्लेस की नियुक्ति को सीनेट की मंजूरी मिलने के बाद फेडरल रिजर्व के सात सदस्यीय बोर्ड में दो और पद खाली रह जाएंगे।

फेडरल रिजर्व की अध्यक्ष जेनेट येलेन का मौजूदा कार्यकाल फरवरी 2018 में समाप्त हो रहा है। ट्रंप प्रशासन ने इस पद के लिए भी तलाश शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493