रैना को बुखार, धर्मशाला वनडे में नहीं खेल सकेंगे (लीड-1)

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय एकदिवसीय टीम के स्टार बल्लेबाद सुरेश रैना धर्मशाला में 16 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के साथ होने वाले पहले एकदिवसीय मुकाबले में नहीं खेल सकेंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कहा है कि रैना को बुखार है और वह इससे उबरने की प्रक्रिया में हैं।

बोर्ड ने यह भी कहा है कि रैना के स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया जाएगा।

बोर्ड ने बयान में कहा, “रैना वायरल बुखार से ग्रसित हैं। वह इससे उबरने के प्रक्रिया में हैं। वह पहले एकदिवसीय मैच में नहीं खेल सकेंगे। रैना के स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया जा रहा है।”

भारत तथा न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज होनी है। दूसरा मैच 20 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जाना है।

इसके बाद तीसरा मुकाबला 23 अक्टूबर को मोहाली, चौथा 26 अक्टूबर को रांची और पांचवां 29 अक्टूबर को विशाखापट्टनम में होगा।

इससे पहले खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत ने 3-0 से जीत हासिल की थी। भारत ने इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच को चार दिनों में 321 रनों से जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493