लॉस एंजेलिस, 29 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री एंबर रोज कथित तौर पर दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। बच्चे के पिता कथित तौर पर रैपर शाया बिन अब्राहम-जोसफ हैं, जिन्हें 21 सेवेज के नाम से जाना जाता है।
वेबसाइट ‘एसशोबीज डॉट कॉम’ के मुताबिक, सेवेज अपने दोस्तों को बता रहे हैं और बहुत उत्साहित हैं कि रोज उनके पहले बच्चे की मां बनने जा रही हैं।
यह रोज का दूसरा और सेवेज का पहला बच्चा है। मॉडल पहले ही 4 वर्षीय सेबेस्टियन की मां हैं। वह उनके पूर्व पति और रैपर विज खलीफा का बेटा है।
दो वर्षो से साथ रह रहने और सगाई होने के एक वर्ष बाद रोज और खलीफा वर्ष 2013 में शादी के बंधन में बंधे थे।
रोज ने सितंबर 2014 में खलीफा से तलाक लेने की अर्जी दायर की थी। 2016 में उन्हें तलाक मिल गया था। इससे पहले वर्ष 2008 से 2010 तक वह रैपर कान्ये वेस्ट को डेट कर रही थीं।
dharmpath.com dharmpath