रैली का उत्साह देख भाजपा को दिल का दौरा पड़ा : लालू

पटना, 30 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में रविवार को आयोजित महागठबंधन की ‘स्वाभिमान रैली’ के मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद, शरद यादव पहुंच गए हैं।

रैली को संबोधित करने से पूर्व लालू प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों में उत्साह देखकर भाजपा को दिल का दौरा पड़ गया है।

लालू ने एक ट्वीट में कहा, “पटना में पटा हुआ गांधी मैदान एवं लोगों का उत्साह देखकर भाजपा को दिल का दौरा पड़ गया है। दिल्ली से भी बुरी गत होगी भाजपा की। इनका अहंकार चूर कर देंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “भाजपा की वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई से जनता आक्रोश में है। बिहारी जनमानस भाजपा को खदेड़ने और पटकने का मन बना चुका है।”

रैली के लिए हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक गांधी मैदान पहुंच चुके हैं। रैली में लोगों का आना लगातार जारी है। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शिरकत कर रही हैं।

अक्टूबर-नवंबर में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए राजद, जद(यू), सपा और कांग्रेस ने महागठबंधन बनाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493