मुंबई, 29 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता व निर्माता जॉन अब्राहम फिल्म ‘रॉकी हैंडसम’ में साहसी स्टंट करते हुए नजर आएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि अगर उनकी पिछली फिल्मों से इस फिल्म की तुलना की जाए तो यह व्यावसायिक फिल्म है।

जॉन ने आईएएनएस से कहा, “फिल्म ‘रॉकी हैंडसम’ व्यावसायिक रूप से सुरक्षित फिल्म है। यह ‘मद्रास कैफे’ और ‘विक्की डोनर’ जैसी फिल्मों से कहीं अधिक सुरक्षित फिल्म है। यह बहुत मुश्किल था। मैं इस बात को लेकर चिंतित था कि दर्शक क्या देखना चाहते हैं। मैं इसे जारी रखना चाहता हूं।”
उनका मानना है कि वह दर्शकों की पसंद समझ चुके हैं।
निशिकांत कामत द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रॉकी हैंडसम’ में जॉन के साथ श्रुति हासन भी प्रमुख भूमिका में हैं।
जॉन निर्देशक के साथ काम कर खुश हैं। उन्होंने इससे पहले उनके साथ फिल्म ‘फोर्स’ में काम किया था।
उन्होंने कहा, “मैं काफी समय से फिल्म करना चाहता था। मुझे यकीन है कि निशिकांत अन्य अभिनेताओं के साथ फिल्म कर रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हम एक बार फिर एक साथ होंगे।”
उन्होंने कहा, “निर्देशक के लिए कलाकार अच्छा या बुरा हो सकता है और निशिकांत शानदार निर्देशक हैं।”
dharmpath.com dharmpath