‘रॉकी हैंडसम’ 5 फरवरी 2016 को प्रदर्शित होगी

नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। निशिकांत कामत द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रॉकी हैंडसम’ अगले साल 5 फरवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

इस फिल्म में जॉन अब्राहम और श्रुति हासन मुख्य भूमिका में हैं।

जॉन अब्राहम तथा सुनीर खेतरपाल द्वारा निर्मित और जे ए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और अजूर एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म में काफी एक्शन सीक्वेंस भी हैं।

एक बयान में कहा गया कि फिल्म को गोवा, मुंबई और पुणे में शूट किया गया है और इस फिल्म में भावनात्मक कहानी को दर्शाया गया है। फिल्म में एक पिता की और एक सात साल की बच्ची के रिश्ते को दिखाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493