चेन्नई, 8 मार्च (आईएएनएस)। देश के छठे नेविगेशन सेटेलाइट के 54 घंटे 30 मिनट बाद होने वाले प्रक्षेपण की तैयारियां सुचारू रूप से जारी हैं। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “जिस प्रकार पहले छोड़े गए रॉकेटों के काउंटडाउंन सुचारु ढंग से हुए थे, वैसी ही इस बार भी सही ढंग से तैयारियां जारी हैं।”
भारतीय क्षेत्रीय नौवहन प्रणाली के पोलर सेटेलाइट लांच व्हेकिल (पीएसएलवी) के प्रक्षेपण की शुरुआत आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा केंद्र में सुबह 9.30 बजे हुई।
प्रक्षेपण के 20 मिनट के बाद यह रॉकेट आईआरएनएसएस-वनएफ सेटेलाइट को उसकी कक्षा में स्थापित कर देगा। इस सेटेलाइट की उम्र 12 साल होगी और इसमें नेविगेशन से जुड़े दो पेलोड लगाए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath