रॉबिन राइट, बेन दोबारा साथ-साथ

लॉस एंजेलिस, 30 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री रॉबिन राइट व अभिनेता बेन फोस्टर पिछले साल नवंबर में अलग होने के बाद अब दोबारा एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं।

एक सूत्र ने ‘यूएस वीकली’ पत्रिका को बताया, “वे फिर साथ हैं और बहुत खुश हैं। बेन बहुत अच्छे इंसान हैं। वह (राइट) जानती हैं कि उनके पास उनकी परवाह करने वाला एक व्यक्ति है।”

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, राइट ने पूर्व में अमेरिकी अभिनेता डेन विदरस्पून से शादी की। वह 34 वर्षीय बेन के साथ मिलकर अपने आपसी विवादों को सुलझा रही हैं और अब उन्हें यकीन है कि उनकी रोमांस की गाड़ी दोबारा पटरी पर लौट आई है।

सूत्र ने कहा, “उनके बीच पूर्व में तमाम झगड़े थे। उनमें से अधिकांश झगड़े राइट के काम के चलते दूर व व्यस्त रहने की वजह से थे, लेकिन वे अब इस दिशा में काम कर रहे हैं। एक ऐसे व्यक्ति के साथ रहना बहुत मायने रखता है, जो उनकी (राइट) सच में बहुत परवाह करता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493