रॉसेफ के खिलाफ महाभियोग रोकने के लिए आदेश जारी

ब्राजीलिया, 11 मई (आईएएनएस)। ब्राजील के महान्यायवादी ने राष्ट्रपति डिल्मा रॉसेफ के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया पर रोक लगाने के लिए आदेश जारी किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्राजील के कानून के तहत सर्वोच्च न्यायालय के 11 न्यायाधीशों में किसी भी एक को नियुक्त कर उसके द्वारा इस तरह की रोक का विश्लेषण किया जाना हर हाल में जरूरी है, ताकि किसी तरह के पूर्वाग्रह से बचा जा सके।

इस मामले में तेओरी जावास्की वह न्यायाधीश हैं जो इस रोक का विश्लेषण करेंगे। उन्होंने पिछले हफ्ते व्यवस्था दी थी कि संसद के अध्यक्ष एडुआरडो कुन्हा को पद से निलंबित किया जाना चाहिए। अध्यक्ष पर सांसदों से बल प्रयोग करने और अपने खिलाफ चल रही जांच में रुकावट डालने का आरोप था।

तेओरी जावास्की के कार्यालय ने कहा कि वह रातभर में इसका विश्लेषण कर लेंगे और अगले ही दिन अपना फैसला दे देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493