फेडरर अगले दौर में पहुंचे

रोम, 11 मई (आईएएनएस)। विश्व के नंबर दो पुरुष खिलाड़ी रोजर फेडरर ने बुधवार को बीएनएल डी इटालिया टेनिस टूर्नामेंट में एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-3, 7-5 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।

रोम, 11 मई (आईएएनएस)। विश्व के नंबर दो पुरुष खिलाड़ी रोजर फेडरर ने बुधवार को बीएनएल डी इटालिया टेनिस टूर्नामेंट में एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-3, 7-5 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।

पहले सेट में फेडरर ने 4-2 से बढ़त हासिल कर ली थी। इसी बढ़त का फायदा उठाते हुए उन्होंने पहला सेट 29 मिनट में अपने नाम किया।

दूसरे सेट में भी फेडरर ने 2-1 से बढ़त बना ली थी लेकिन ज्वेरेव ने वापसी की और फेडरर को नौ प्वांइट के गेम में परेशान किया। फेडरर ने अपने अनुभव का फायदा उठाया और कुल 87 मिनट में मैच अपने नाम कर लिया।

फेडरर चार बार इस टूर्नामेंट के उप-विजेता रह चुके हैं।

फेडरर अगले दौर में डोमिनिक थीम से भिड़ेंगे जिन्होंने जोअओ सौसा को बुधवार को 6-3, 6-2 से हराया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493