मोदी शनिवार को मप्र आएंगे

भोपाल 11 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मई को एक दिन के दौरे पर मध्यप्रदेश आ रहे हैं। वे यहां उज्जैन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय विचार कुंभ में शामिल होंगे और विश्व के नाम सिंहस्थ के सार्वभौम अमृत-संदेश को जारी करेंगे। मोदी इस प्रवास के दौरान न तो क्षिप्रा नदी में स्नान करेंगे और न ही महाकाल के दर्शन करने जाएंगे।

आधिकारिक तौर पर बुधवार को जारी बयान में बताया गया कि मोदी 14 मई को दिल्ली से सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर रवाना होकर 10़ 30 बजे इंदौर विमान तल पर आएंगे। प्रधानमंत्री पूर्वान्ह 10़ 55 बजे इंदौर विमान तल से रवाना होकर पूर्वान्ह 11़ 20 पर उज्जैन जिले के निनौरा हेलीपेड पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री निनौरा हेलीपेड से पूर्वान्ह 11़ 25 बजे रवाना होकर विचार कुंभ स्थल पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री पूर्वान्ह 11़ 30 से दोपहर 12़ 30 की अवधि में अंतर्राष्ट्रीय विचार कुंभ में शामिल होंगे और विश्व के नाम सिंहस्थ के सार्वभौम अमृत-संदेश को जारी करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 12़ 35 से 12़ 50 तक अतिथियों से भेंट भी करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर 1़ 05 बजे निनौरा से प्रस्थान कर 1़ 30 बजे इंदौर विमान तल पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री इंदौर से दोपहर 1़ 35 पर रवाना होकर अपरान्ह तीन बजे दिल्ली पहुंचेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493