बीजिंग, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत ने यहां आयोजित 16वीं एशियाई रोइंग चैम्पियनशिप में कुल सात पदक हासिल किए।
बीजिंग, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत ने यहां आयोजित 16वीं एशियाई रोइंग चैम्पियनशिप में कुल सात पदक हासिल किए।
भारतीय दल ने शुनयी ओलम्पिक रोइंग-कैनोइंग पार्क में पांच रजत और दो कांस्य पदक जीते।
भारत के पुरुषों के फोर्स टीम में कपिल शर्मा, जसविंदर सिंह, राजेश वर्मा और मोहम्मद अजाद शामिल हैं। इस टीम ने छह मिनट 3.25 सेकेंड समय के साथ रजत जीता।
इसके अलावा दत्तू बब्बन भोकानाल ने पुरुषों की स्कल्स स्पर्धा में सात मिनट 18 सेकेंड समय के साथ रजत जीता।
पुरुष एट्स टीम में शामिल देवेंद्र सिंह, नवीन कुमार भौरिया, सच्चा सिह तोमर, गुरदिर सिंह, कपिल शर्मा, जसविंदर सिंह, राजेश वर्मा और मोहम्मद आजाद ने भी रजत जीता। इस टीम को लक्ष्मण रोहित ने कोक्स किया।
इसके अलावा विक्रम सिंह और शोकेंद्र तोमर (पुरुषों की लाइट वेट डबल्स स्कल्स) तथा रूपेंद्र सिंह और सोनी लक्ष्मी नरेन (पुरुष डबल स्कल्स) ने भी रजत जीता।
देवेंद्र सिंह और नवीन कुमार ने पुरुषों की पेयर्स स्पर्धा में कांस्य जीता जबकि दुष्यंत ने पुरुषों की लाइटवेट सिंगल स्कल्स में तीसरा स्थान हासिल किया।
dharmpath.com dharmpath