न्यूयॉर्क, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन से यहां सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के शिखर सम्मेलन से अलग मुलाकात की।
न्यूयॉर्क, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन से यहां सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के शिखर सम्मेलन से अलग मुलाकात की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, “न्यूयॉर्क में एक अंग्रेज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन की अगवानी की।”
मोदी अपनी पांच दिवसीय अमेरिका यात्रा के अंतिम पड़ाव के रूप में सोमवार को न्यूयॉर्क पहुंचे।
न्यूयॉर्क में उनका व्यस्त कार्यक्रम है। यहां वह अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ एक शिखर बैठक में भी हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह स्वदेश रवाना हो जाएंगे।
मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रास्वा होलांद के साथ भी एक द्विपक्षीय बैठक करने वाले हैं।
वह ओबामा द्वारा संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना बल में सहयोग दे रहे देशों पर आयोजित एक शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।
मोदी ने यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक शिखर सम्मेलन को संबोधित करने के बाद अपने डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया पहल के लिए दो दिन कैलिफोर्निया के सैन होजे, वेस्ट कोस्ट में बिताया और गूगल, फेसबुक जैसी प्रमुख आईटी कंपनियों और सिलिकॉन वैली की अन्य प्रमुख कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात की।
dharmpath.com dharmpath